होली का त्यौहार/ खुशी व मिलन का अवसर
नमस्कार मित्रों ! आपका स्वागत है हमारे इस आर्टिकल में जहां हम आपको होली का त्यौहार के इस आर्टिकल में होली से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं। हम सभी को साल की शुरुआती महीने से ही होली का इंतजार रहता है। बता दें कि जिन लोगों को होली के विषय में अधिक जानकारी नहीं है, वे लोग इसके बारे में जानने के लिए भी बेताब रहते हैं। तो यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए है क्योंकि इसके अंतर्गत हमने बताया है कि होली कब मनाया जाता है? , होली क्यों मनाया जाता है? और होली कैसे मनाया जाता है? आदि के बारे में। इसके साथ ही हम यहां आपको होली की कथा से भी अवगत करवाने वाले हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं होली के बारे में पूरी जानकारी – होली का त्यौहार क्या है? होली का त्यौहार सभी के लिए खुशियों का दिन होता है, खासकर बच्चों के लिए। बता दें कि इस त्यौहार के दिन बच्चे रंग-गुलाल खेलना काफी पसंद करते हैं। इस त्यौहार का इंतजार बच्चे से लेकर बड़े तक करते हैं। यह बच्चों के लिए काफी उत्साह का दिन होता है। इसमें कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन सभी घरों में बनाए जाते हैं। इस त्यौहार की ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोगो